क्या यूरिक एसिड में चाय ले सकते हैं?HealthPlanet

Posted on Tue 29th Nov 2022 : 16:35

क्या यूरिक एसिड में चाय ले सकते हैं? जानें किस चीज की चाय है सबसे ज्यादा फायदेमंद

शरीर में यूरिक एसिड के बढ़ने से गाउट की समस्या शुरू हो जाती है। इसमें हड्डियों में दर्द और सूजन आ जाती है और समय के साथ स्थिति गंभीर हो जाती है।


यूरिक एसिड में कौन सी चाय पिएं-What Tea Is Good For High Uric Acid In Hindi?

क्या यूरिक एसिड में चाय ले सकते हैं या चाय पीने से यूरिक एसिड बढ़ जाएगा। ये सवाल उन लोगों के हैं जो कि बढ़े हुए यूरिक एसिड से परेशान रहते हैं। शरीर में यूरिक एसिड प्यूरिन नाम प्रोटीन के बढ़ने से बढ़ता है। ये यूरिक एसिड हड्डियों पर या कहें ज्वाइंट्स पर जमा हो जाते हैं और फिर गाउट की समस्या पैदा करते हैं। साथ ही ये अर्थराइटिस का भी कारण बनते हैं। ऐसे में खान-पान से जुड़ी चीजें इस स्थिति को बढ़ा सकते हैं या कम करने में भी मदद कर सकते हैं। बात अब चाय की करें तो यूरिक एसिड में चाय का कैसा प्रभाव होगा, ये चाय के प्रकार पर निर्भर करता है।


सुबह उठने पर तलवों में मचती है जोरदार खुजली? तुरंत आजमाएं ये आसान से घरेलू नुस्खे और पाएं खुजली से राहत
हड्डियों से सारा Calcium चूस लेंगी ये 5 चीजें, जानें कौन से फूड्स खाने से हो सकती हैं Weak Bones
मिर्गी का दौरा पड़े तो तुरंत आजमाएं ये 5 घरेलू उपचार! तबीयत बिगड़ने से पहले मिल जाएगा शरीर को आराम
Winter foods for Hair Loss : सर्दियों में झड़ते बालों से हो रहे हैं परेशान? इन विंटर फूड्स से रोकें Hair Loss
इन 5 तरह के फूड्स को खाने से पाइल्स में आता है खून! जानें कौन से फूड्स खाने से मल के साथ निकलता है खून


यूरिक एसिड में दूध की चाय-Is Milk Tea Good For Uric Acid
यूरिक एसिड में दूध की चाय पीना समस्या को और बढ़ा सकता है। दरअसल, दूध में फैट की मात्रा ज्यादा हो सकती है। साथ ही ये पाचन क्रिया और खास कर कि डाइजेस्टिव एंजाइम्स के प्रोडक्शन को भी प्रभावित करता है जिससे यूरिक एसिड बढ़ सकता है और गाउट की समस्या और गंभीर हो सकती है।

यूरिक एसिड में ब्लैक टी-Is Black Tea Good For Uric Acid
यूरिक एसिड में ब्लैक टी का सेवन भी फायदेमंद माना जाता है। दरअसल, चीनी और दूध के बिना बनी यह चाय आपकी हड्डियों और ज्वाइंट्स के लिए फायदेमंद हो सकता है। यूरिक एसिड को कम करने के लिए जरूरी है कि आप उन चीजों का सेवन करे जो कि प्यूरिन को पिघलाने और इसे कम करने में मदद करता है।

यूरिक एसिड में उलट कंबल की चाय-Devil's Tea For Uric Acid
यूरिक एसिड में उलट कंबल (Ulat Kambal) की चाय बहुत ही फायदेमंद मानी जाती है। कहा जाता है कि ये 1 हफ्ते के अंदर यूरिक एसिड को प्रभावी ढंग से कम कर सकता है। ये उलट कंबल जड़ी बूटी आप खरीद भी सकते हैं और इसकी चाय भी बना सकते हैं। इस तरह ये चाय यूरिक एसिड को कम करने में मददगार है।

यूरिक एसिड में नींबू की चाय सबसे फायदेमंद-Is Lemon Tea Good For Uric Acid
यूरिक एसिड में नींबू की चाय पीना फायदेमंद हो सकता है। दरअसल, नींबू में एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होता है जो कि सूजन को कम करने में कारगर है। साथ ही नींबू में विटामिन सी और साइट्रिक एसिड भी होता है जो कि यूरिक एसिड की जमावट को पिघलाने और कम करने में मददगार है। इसके अलावा विटामिन सी हड्डियों, ज्वाइंट्स और कनेक्टिव टिशू के लिए फायदेमंद है। इसलिए इस स्थिति में इस चाय को सबसे ज्यादा कारगर माना जाता है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info